उत्पादन लागत : अर्थ, परिभाषा एवं प्रकार बताइये | Production cost Meaning and definition in hindi

लागत का अर्थ


किसी वस्तु की कीमत उसकी माँग एवं पूर्ति की सापेक्षिक शक्तियों के द्वारा निर्धारित होता है। पूर्ति की ओर से, वस्तु की कीमत-निर्धारण में लागत का विशेष महत्व होता है। 


एक उत्पादक अथवा फर्म वस्तु की कितनी में उत्पादन करेगा, यह उस वस्तु की एक अतिरिक्त इकाई को उत्पादित करने पर आने वाली (सोमान्त लागत) तथा उस अतिरिक्त इकाई की बिक्री से प्राप्त होने वाली आय (सीमान्त आगम) पर निर्भर होता है। 


अतः एक फर्म के उत्पादन की मात्रा प्रति इकाई कीमत, फर्म के लाभ-हानि की स्थितियों को जानने के लिए लागत एवं आगम वक्रों का सन्तुलन अध्ययन अति आवश्यक है। इस Post में हम फर्म अथवा उत्पादक के लागत वक्रों का अध्ययन करेंगे।


utpadan-laagat-ka-arth-evan-paribhasha-tatha-prakar-bataiye
उत्पादन लागत


एक फर्म अथवा उत्पादक को एक वस्तु का उत्पादन करने के लिए उत्पादन के विभिन्न साधनों, जैसे-भूमि, पूँजी, श्रम संगठन एवं साहस की आवश्यकता होती है। वस्तु के उत्पादन में इन साधनों का प्रयोग करने के लिए फर्म को इन्हें मुद्रा के रूप में भुगतान करना पड़ता है। 


इस प्रकार साधनों की कीमतों के जोड़ को ही हम उत्पादन लागत कहते हैं अर्थात् एक फर्म द्वारा उत्पादन के सभी साधनों को उनकी सेवाओं के उपयोग के लिए चुकाये गये लगान, मजदूरी, ब्याज, वेतन और सामान्य लाभ के जोड़ को ही उत्पादन लागत कहा जाता है। 


उत्पादन लागत की परिभाषा


1. उमब्रेट, हण्ट तथा किण्टर के अनुसार, - "उत्पादन लागत में वे सभी भुगतान शामिल हैं जो कि दूसरों को उनकी वस्तुओं एवं सेवाओं के उपयोग के बदले में दिये जाते हैं। इसमें मूल्य ह्रास एवं अप्रचलन भी सम्मिलित रहती है। इसके अतिरिक्त, इसमें स्वामी (उत्पादक) द्वारा प्रदान की गयी सेवाओं के लिए अनुमानित मजदूरी तथा उनके द्वारा दी गई पूँजी एवं भूमि के पुरस्कार भी सम्मिलित किये जाते हैं।"


2. जे. एस. बेन के अनुसार, - "किसी भी उत्पादन की लागत उत्पादन के लिए उपयोग की जाने वाली उत्पादकीय सेवाओं को क्रय-कीमत अथवा उसकी अनुमानित कीमत के रूप में परिभाषित की जा सकती है तथा यह फर्म के उत्पादन को प्राप्त करने के लिए कुछ मौद्रिक त्याग के बराबर होती है। आधुनिक समय में लागत के अन्तर्गत साहसी अथवा उत्पादक के सामान्य लाभ को भी सम्मिलित किया जाता है।


उत्पादन लागत के प्रकार

1. प्रत्यक्ष लागत

2. अप्रत्यक्ष लागत

3. सामजिक लागत

4. अवसर लागत

5. निश्चित लागत या स्थिर लागत

6. परिवर्तनीय लागत

7. कुल स्थिर लागत

8. कुल परिवर्तनीय लागत 

9. कुल लागत 

10. औसत स्थिर लागत 

11. सीमान्त लागत

12. कुल औसत लागत


यह भी पढ़े -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Skip Ads