विश्व व्यापार संगठन (WTO) क्या है, एवं इसके उद्देश्य, कार्य

विश्व व्यापार संगठन (WTO) क्या है, एव इसके उद्देश्य, कार्य
विश्व व्यापार संगठन (WTO)


विश्व व्यापार संगठन गैट की एक उत्तराधिकारी संस्था है जिसकी स्थापना सन् 1947 में हुई थी गैट का आठवां सम्मेलन जिसे उरुग्वे राउंड के नाम से जाना जाता है सितम्बर 1986 में हुआ। 

16.7 वर्षों के विचार-विमर्श एवं वार्तालाप करने के लिए बाद गैट के स्थान पर विश्व व्यापार संगठन की स्थापना सन् 1995 को की गई । गैट के सदस्य देश में आवश्यकतानुसार समय-समय पर एकत्रित होकर विश्व व्यापार की समस्याओं तथा समाधान के बारे में बातचीत करते थे तथा किसी निष्कर्ष पर पहुँचते थे किन्तु विश्व व्यापार संगठन अब एक स्थायी संस्था है तथा इसकी एक वैधानिक व्यवस्था पाई जाती है यह कहना गलत न होगा कि इसका स्थान अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष तथा विश्व बैंक के समान ही पाया जाता है। 

संक्षेप में यह कहना उचित होगा कि यह एक नवीन व्यापारिक संस्था है जिसका उद्देश्य विश्व के देशों के बीच व्यापार को प्रोत्साहित करना है। इस सम्बन्ध में एक विद्वान का कथन है कि “विश्व व्यापार संगठन विश्व के विभिन्न देशों के बीच अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार को प्रोत्साहित करने तथा सीमा शुल्क के बंधनों को कम करने के लिए किया गया। आवश्यक सिद्धान्तों तथा नियमों से सम्बन्धित बहुपक्षीय समझौता तथा बन्धन मुक्त संगठन है। यह एक बहुपक्षीय संधि है जो अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार के नियमों का निर्धारण करती है।"


विश्व व्यापार संगठन के उद्देश्य

विश्व की अन्य संस्थाओं की भाँति विश्व व्यापार संगठन के निम्नलिखित उद्देश्य पाये जाते हैं 


1. विश्व व्यापार संगठन का प्राथमिक उद्देश्य नवीन विश्व व्यापार व्यवस्था को लागू करना है ।

2. व्यापार को इस प्रकार प्रोत्साहित करना कि विश्व के प्रत्येक देश को लाभ प्राप्त हो । 

3. देशों की वास्तविक आय एवं प्रभावी मांग में वृद्धि के माध्यम से रहन-सहन में सुधार करना ।

4. वस्तुओं तथा सेवाओं का प्रसार करना ।

5. प्रशुल्क तथा व्यापार सम्बन्धी रुकावटों को हटाना । 

6. रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के उद्देश्य से उत्पादन में वृद्धि करना ।

7. उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सभी व्यापारियों में प्रतियोगिता को बढ़ावा देना।

8. विश्व के साधनों का अधिकतम उपयोग तथा विस्तार करना ।

9. पर्यावरण रक्षा के साधनों का विकास तथा आर्थिक विकास के विभिन्न स्तरों पर प्रयास करना

10. बहुपक्षीय संगठित व्यापार प्रणाली का प्रसार एवं विकास करना । 

11. व्यापारिक तथा पर्यावरण सम्बन्धी नीतियों में सम्बन्ध एवं समन्वय स्थापित करना ।


यह भी पढ़े -


विश्व व्यापार संगठन के प्रमुख कार्य 

अपने उद्देश्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने की दृष्टि से विश्व व्यापार संगठन निम्नांकित कार्य प्रमुख रूप से करता है


1. अन्तर्राष्ट्रीय संस्थागत मंच के रूप में कार्य करना - 

विश्व व्यापार संगठन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्रथम कार्य अंतर्राष्ट्रीय समझौतों से सम्बन्धित विचार-विमर्श के लिए सामूहिक संस्थागत मंच के रूप में कार्य करना है। यह संगठन इसके सदस्य राष्ट्रों को व्यापार तथा अन्य संबंधित समस्याओं के लिए एक साझा मंच प्रस्तुत करता है।

2. विश्व व्यापार समझौते के कार्यान्वयन हेतु सुविधाएं उपलब्ध करना - 

विश्व व्यापार संगठन का दूसरा अति महत्वपूर्ण कार्य विश्व व्यापार समझौता, बहुपक्षीय एवं बहुवचनीय समझौतों के क्रियान्वयन प्रशासन एवं परिचालन हेतु सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।

3. विवादों के निपटारे हेतु प्रशासन - 

विश्व व्यापार संगठन अपने सदस्य राष्ट्रों के बीच व्यापार तथा इससे संबंधित विवादों के निपटारे सम्बन्धित नियमों एवं प्रक्रियाओं को प्रशासित करने का एक महत्वपूर्ण कार्य भी करता है । 

4. व्यापार एवं प्रशुल्क सम्बन्धों पर विचार-विमर्श हेतु मंच प्रदान करना - 

विश्व व्यापार संगठन का एक अन्य महत्वपूर्ण कार्य सदस्य राष्ट्रों को व्यापार एवं प्रशुल्क संबंधी मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करना है ।

5. व्यापार नीति समीक्षा के प्रावधानों को लागू करना - 

विश्व व्यापार संगठन का एक अन्य महत्वपूर्ण कार्य व्यापार नीति समीक्षा तंत्र से सम्बन्धित नियमों एवं प्रावधानों को लागू करना है।

 6. अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष एवं विश्व बैंक से सहयोग करना - 

विश्व व्यापार संगठन का एक कार्य यह भी है कि वैश्विक आर्थिक नीति निर्माण से पहले अधिक सामंजस्य करने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष एवं विश्व बैंक से सार्थक एवं प्रभावी सहयोग स्थापित करे ।

7. विश्व संसाधनों के अनुकूलतम उपयोग को प्रोत्साहन देना - 

विश्व व्यापार संगठन का अन्तिम कार्य विश्व के सीमित संसाधनों के अनुकूलतम प्रयोग को प्रोत्साहित करना है। ताकि समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो सके।


यह भी पढ़े -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ