फैक्स से आशय तथा फैक्स मशीन के उपयोग एवं लाभ

हेल्लो दोस्तों आप सब कैसे हो उम्मीद करता हूँ आप सभी अच्छे होंगे । आज के आर्टिकल में हम फैक्स मशीन के बारे में जानेंगे कि आखिर फैक्स क्या है एवं फैक्स मशीन कैसे कार्य करती है साथ ही जानेंगे कि फैक्स मशीन द्वारा संदेश कैसे भेजा जाता है एवं फैक्स मशीन का महत्व या लाभ क्या है आज हम इन टॉपिक पर बात करेगें।


Meaning-and-benefits-of-fax
Fax


फैक्स का अर्थ -


फैक्स एक आधुनिकतम यंत्र माना जाता है। इसके द्वारा व्यक्ति या संस्था कोई भी सन्देश या प्रलेख अत्यन्त शीघ्रता के साथ एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजा सकता है। फैक्स को व्यापक रूप में फैसी माइल कहा जाता है जिसका आशय प्रतिलिपि से होता है। 


इसके माध्यम से किसी भी संदेश, चित्र, हस्तलिखित अथवा मुद्रित दस्तावेज की छायाप्रति टेलीफोन नेटवर्क के द्वारा विश्व के एक स्थान से दूसरे पर भेजी जा सकती है। आज कल यह सुविधा अनेक एस.टी.डी., पी.सी.ओ. केन्द्रों पर उपलब्ध है यदि एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को सन्देश लिखित रूप में भेजना चाहता है तो लिखित संदेश को यंत्र में निश्चित स्थान पर लगा दिया जाता है। 



वही सन्देश तथा उन्हीं अक्षरों में सामने वाले व्यक्ति के यहाँ मशीन पर लगे कागज पर छप जायेगा। यदि सन्देश सही पहुँच जाता है तो यहाँ की मशीन हरी लाइट से संकेत देती है, किन्तु यदि किसी कारण से सन्देश सामने वाले व्यक्ति के यहाँ नहीं पहुँचता है तो मशीन लाल लाइट के द्वारा संकेत करती है। 


सामने वाले व्यापारी को भी मशीन लिख कर यह संकेत देती है कि सन्देश त्रुटिपूर्ण है। इस यंत्र से संदेश भेजना सरल होता है तथा समय व व्यय भी कम होता है। यही कारण है कि आज इसका उपयोग व्यापारिक तथा कार्यालय क्षेत्रों में अधिकाधिक होने लगा है। 


फैक्स मशीन के कार्य -


(अ) भेजे जाने वाले दस्तावेज को स्कैन करना।

(ब) दस्तावेज को स्थान्तरित करना।

(स) दस्तावेज की प्रतिलिपि छापना।


फैक्स मशीन के उपयोग -


1. सर्वप्रथम भेजे जाने वाले सन्देश या लिखित अथवा मुद्रित सामग्री को तैयार कर लिया जाता है।


2. प्रेषित स्थान का एस. टी.डी. कोड डायल करने के बाद संदेश ग्रहणकर्ता फैक्स का नम्बर डायल किया जाता है।


3. संदेश ग्रहणकर्ता फैक्स में ध्वनि होते ही वहाँ से प्रेषक फैक्स की तैयारी सूचक संकेत भेज दिया जाताहै।


4. अब फैक्स द्वारा भेजे जाने वाला पपत्र को फैक्स मशीन पर रखकर प्राप्त करने वाले स्थान के नम्बर का बटन दबाया जाता है।


5. फैक्स मशीन मैटर का निरीक्षण करने के बाद उस प्रपत्र पर मुद्रित या हस्तलिखित जानकारी को विद्युत संकेतों में परिवर्तित कर देती है। फिर इन विद्युत संकेतों को टेलीफोन द्वारा गंतव्य स्थान को भेजा जाता है। जहाँ एक अन्य मशीन इन संकेतों को मूलरूप में परिवर्तित करके प्रिंटर पर छाप देती है।


6. इस यंत्र की सहायता से सन्देश भेजना अत्यधिक सरल कार्य माना जाता है।

 

7. व्यक्ति या व्यापारी की अनुपस्थिति में भी मशीन में सन्देश अपने आप छप जाता है।




फैक्स मशीन के लाभ -


इस आधुनिकतम यंत्र का लाभ निम्नलिखित प्रकार पाया जाता है-


1. मूल प्रति की फोटो कापी -


फैक्स के माध्यम से ग्राफ, चार्ट, हस्तलिखित या मुद्रित दस्तावेजों को टेलीफोन नेटवर्क द्वारा एक स्थान से दूसरे स्थान तक इस प्रकार भेजा जाता है जैसे प्राप्तकर्ता को मूल प्रति की फोटोकापी मिल रही है। यही इस यन्त्र की उपलब्धि है।


2. सन्देश लिखित रूप में -


इस यंत्र में सन्देश लिखित रूप में छप जाता है। इसीलिये इसे व्यापारिक गतिविधियों से सम्बन्धित सूचनाओं को शीघ्रता से फैक्स का महत्व या लाभ लिखित रूप में भेजने के लिये इसे अत्यन्त उपयोगी माना जाता है। 


3. कम समय तथा कम व्यय -


फैक्स के द्वारा सन्देश तथा सूचनायें कम समय में शीघ्रता के साथ भेजी जा सकती है। साथ ही साथ इस पद्धति में व्यय भी कम ही आता है। अतएव यह प्रणाली मितव्ययी कही जाती है।


4. प्रमाण पत्र के रूप में -


फैक्स से प्राप्त सन्देश को कानूनी मामलों में प्रमाण-पत्र के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है। इसका कारण यह है कि मूल प्रति की छाया प्रति होने के कारण इस पर पूर्ण विश्वास किया जा सकता है। इसी लिये इसे न्यायालय में साक्ष्य के लिये प्रस्तुत किये जाने की अनुमति होती है।



5. व्यापारिक गतिविधियों में उपयोग -


व्यापारिक तथा व्यावसायिक गतिविधियों में भी फैक्स का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाने लगा है। व्यापारिक जगत में इसका उपयोग इस कारण किया जाता है कि यदि व्यापारी घर में उपस्थित नहीं है तो मशीन या यंत्र में सूचना आ जाती है जिसे वह बाद में देख सकता है। यही कारण है कि इसका उपयोग दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। यही इसको उपयोगिता है। 


6. शासकीय कार्यालयों में उपयोग - 


शासकीय तथा अर्द्धशासकीय कार्यालयों में भी फैक्स का उपयोग बड़े पैमाने पर होने लगा है। इसका यह कारण पाया जाता है कि फैक्स के माध्यम से सूचनायें तत्काल इच्छुक व्यक्ति के पास पहुँच जाती है तथा यह छपी हुई होती है। इसीलिये आज समाचार पत्रों में संवाददाताओं द्वारा रिपोर्ट भेजने में भी इसका उपयोग किया जाता है।


7. गोपनीयता बनाये रखना - 


फैक्स द्वारा सन्देशों तथा सूचनाओं को भेजने में गोपनीयता भंग होने का भय नहीं पाया जाता है। इसमें सूचनायें एक यंत्र से दूसरे यंत्र में छपती जाती है जो प्राप्तकर्ता ही जनाता रहता है। साथ ही साथ इसमें विश्वसनीयता का भी गुण पाया जाता है, क्योंकि यह किसी चित्र या हस्तलिखित या मुद्रित दस्तावेज की छायाप्रति होती है। यही इसकी लोकप्रियता का कारण है।


यह भी पढ़े -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ