परिवार नियोजन कार्यक्रम क्या है तथा इसके लक्षण बताइए | family planning program in hindi

भारत में तेजी से बढ़ती हुई जनसंख्या को रोकने के लिए आर्थिक एवं सामाजिक उपायों की तुलना में परिवार नियोजन कार्यक्रम को अधिक महत्वपूर्ण एवं प्रभावकारी माना जा रहा है। इसलिए सरकार परिवार नियोजन कार्यक्रम को अधिक महत्व दे रही है। अतः इस कार्यक्रम के बारे में जानना आवश्यक है।


parivar-niyojan-karyakram
परिवार नियोजन कार्यक्रम


परिवार नियोजन का अर्थ - 


परिवार नियोजन का अर्थ 'नियोजित दाम्पत्य' से है। परिवार नियोजन के अन्तर्गत जहाँ बच्चों की संख्या सीमित (दो या तीन) रखने पर जोर दिया जाता है, वहीं दो बच्चों के बीच पर्याप्त अन्तर रखने पर भी बल दिया जाता है।


वर्तमान में परिवार नियोजन के बीच पर्याप्त अन्तर रखने पर भी बल दिया जाता है। वर्तमान में परिवार नियोजन को धारणा का अर्थ, विस्तृत रूप में दिया जाता है। इसके अन्तर्गत अब न केवल बच्चों की संख्या को कम करने पर ही ध्यान दिया जाता है, बल्कि इसमें माताओं एवं शिशुओं के स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान दिया जाता है। इसलिए अब परिवार नियोजन का नाम बदलकर 'परिवार कल्याण कार्यक्रम कर दिया गया है। 


परिवार नियोजन, परिवार कल्याण कार्यक्रम का एक प्रमुख हिस्सा है। परिवार नियोजन के अन्तर्गत गर्भनिरोधक गोलियाँ, लूप, निरोध, नसबन्दी आदि उपायों के द्वारा परिवार में बच्चों की संख्या दो या तीन रखने पर जोर दिया जाता है। इन सभी में नसबन्दी पर अधिक बल दिया जाता है।



मध्यप्रदेश में नई जनसंख्या नीति सन् 2021 की प्रमुख लक्षण 


मध्यप्रदेश सरकार की नई जनसंख्या नीति के अन्तर्गत निम्नलिखित बातों को लागू किया गया है- 


1. 11 मई, सन् 2021 के बाद विवाह की न्यूनतम आयु से पहले विवाह करने वाले को शासकीय नौकरी नहीं दी जाएगी।


2. 11 मई, सन् 2021 के बाद से दो से अधिक संतानें होने पर शासन से भूखण्ड कर्ज आदि प्राप्त नहीं होगा। 


3. 11 मई, सन् 2021 के बाद से दो से अधिक संतान वाले व्यक्ति मण्डी, शासकीय संस्थाओं, नगरपालिका, पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकते हैं।


4. जनसंख्या स्थायित्व में सहयोग हेतु पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है। 


5. 11 मई को जनसंख्या स्थायीकरण दिवस मनाने का निर्णय लिया गया।


यह भी पढ़े -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ